किन बड़े इस्लामिक मुल्कों में नहीं हैं वक्फ संपत्तियां?
अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा दी गई वक्फ बिल से जुड़ी जानकारी के अनुसार, सभी इस्लामिक देशों में वक्फ संपत्तियां नहीं हैं। तुर्किये, लीबिया, मिस्र, सूडान, लेबनान, सीरिया, जॉर्डन, ट्यूनीशिया और इराक जैसे इस्लामिक देशों में वक्फ नहीं हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश किया।