किन भारतीय परिवार द्वारा संचालित कारोबारों के शेयर उनके मौजूदा नेतृत्व में सर्वाधिक चढ़े?
बार्कलेज़ प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिज़नेस-2024 के मुताबिक, 2002 में कंपनी के वर्तमान नेतृत्व के कार्यभार संभालने के बाद से बेनु बांगुर परिवार के श्री सीमेंट के शेयरों ने सर्वाधिक 571 गुना रिटर्न दिया है। इसके बाद टापरिया परिवार के सुप्रीम इंडस्ट्रीज़ (387 गुना रिटर्न) और धर्मपाल अग्रवाल परिवार के टीसीआई (316 गुना रिटर्न) का स्थान रहा।