किन भारतीय फिल्मों को बनने में लगा सबसे ज़्यादा समय?
के. आसिफ की फिल्म 'लव ऐंड गॉड' को पूरा होने में 23 साल लगे जबकि मीना कुमारी की फिल्म 'पाकीज़ा' को लगभग 16 साल लगे। 1960 में रिलीज़ हुई 'मुगल-ए-आज़म' को भी बनने में लगभग 16 साल लगे। पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम सर्वाइवल ड्रामा फिल्म 'द गोट लाइफ' को बनने में 16 साल लगे जबकि 'ब्रह्मास्त्र' को 11 साल लगे।