कान में घंटों तक हेडफोन व इयरफोन लगाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं?
कान में घंटों तक हेडफोन/इयरफोन लगाने से सुनने की क्षमता में कमी आती है। मैक्स अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉ. अनिल धर ने कहा, "कान में मौजूद कोशिकाएं सुनने में मदद करती हैं...तेज़ आवाज़ का इन पर असर पड़ता है।" मणिपाल हॉस्पिटल्स के मुताबिक, इयरफोन के अत्यधिक इस्तेमाल से चक्कर आ सकता है और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है।