केन्या में अपनी पत्नी समेत 42 महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर हुआ गिरफ्तार
केन्या में अपनी पत्नी समेत 42 महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार हो गया है। 33-वर्षीय आरोपी ने 2022 से 42 हत्याएं करने की बात कबूली है। आरोपी द्वारा मारी गईं 9 महिलाओं का शव एक खदान में कचरे के डिब्बे से बरामद किया गया था। बकौल रिपोर्ट, आरोपी को यूरो-2024 का फाइनल देखते हुए गिरफ्तार किया गया।