केन्या में जेल से भागा 42 महिलाओं की हत्या कर उनके टुकड़े-टुकड़े करने वाला शख्स

42 महिलाओं की हत्या कर उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े करने वाला कोलिन्स जुमैसी नामक शख्स केन्या की एक जेल से 12 अन्य कैदियों के साथ भाग गया है। पुलिस द्वारा 'पिशाच और मनोरोगी' कहे जाने वाले जुमैसी को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि उसे 9 क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Load More