केन्या में टैक्स बढ़ाने के बिल का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने संसद में लगाई आग
केन्या में टैक्स बढ़ाने के नए बिल का विरोध कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारी मंगलवार को संसद में घुस गए और वहां एक जगह आग लगा दी। चश्मदीदों के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और वॉटर-कैनन का इस्तेमाल किया जबकि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके। दरअसल, संसद ने बिल को मंज़ूरी दे दी है।