डायटिशियन डॉ. अनामिका गौर के मुताबिक, एलर्जी की समस्या वाले लोगों को कुट्टू का आटा खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे रैश/खुजली/सूजन हो सकती है। इसके अलावा कमज़ोर पाचन तंत्र और लो बीपी वाले लोगों को भी इसका ज़्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। छोटे बच्चों-बुज़ुर्गों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि इससे पथरी की परेशानी हो सकती है।