देश में कई ऐसी कैटेगरी के लोग हैं जिनका आधार कार्ड नहीं बनता है। भारत में कोई भी विदेशी नागरिक आधार कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकता है और न ही वे लोग जो अवैध रूप से देश में घुसपैठ करते हैं। वहीं, किसी मृत व्यक्ति के नाम पर भी आधार के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता है।