किन विटामिन्स की कमी के चलते नहीं आती है अच्छी नींद?
डॉक्टरों के मुताबिक, विटामिन-बी12 और विटामिन-डी की कमी के चलते अच्छी नींद नहीं आती है और कई बार यह अनिद्रा (इनसोम्निया) का कारण भी बन जाती है। डॉक्टरों के अनुसार, विटामिन-डी रेसिप्टर्स शरीर के लगभग हर टिशू में होते हैं और मस्तिष्क के कोर्टोक्स, हाइपोथेलेमस जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों में फैले होते हैं इसलिए इसकी कमी नींद को प्रभावित करती है।