केन विलियमसन ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ, कहा- वह अपने खेल को लगातार निखार रहे हैं

न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा है कि वह अपने खेल को लगातार निखार रहे हैं। बकौल विलियमसन, श्रेयस ने शॉर्ट बॉल का सामना करने के लिए अपने खेल में बदलाव किया है। वह क्रीज़ में गहराई तक जाते हैं और शॉर्ट बॉल को डोमिनेट करते हैं।

Load More