किन वजहों के चलते शेख हसीना लंबे समय तक भारत में नहीं रहना चाहेंगी?
भारत आईं पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना कई वजहों से लंबे समय तक भारत में नहीं रहना चाहेंगी। न्यूज़18 ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उनके भारत में रुकने से भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ सकता है और भारत को लेकर बांग्लादेशियों की नाराज़गी बढ़ सकती है। बांग्लादेश में मौजूद हज़ारों भारतीयों की सुरक्षा के मद्देनज़र भी वह ऐसा नहीं चाहेंगी।