किन वजहों से Swiggy के शेयरों में आई है तूफानी तेज़ी?
स्विगी के शेयरों में बीते 3 कारोबारी दिनों में लगभग 15% की तेज़ी आई है। आज (मंगलवार) कारोबारी सत्र के दौरान स्विगी के एक शेयर का दाम ₹541 पर पहुंच गया था। अपनी फूड डिलीवरी सर्विस 'बोल्ट' को 400 से अधिक कस्बों-शहरों में फैलाने और सितंबर तिमाही नतीजों के जारी होने के बीच स्विगी के शेयरों में खरीदारी/तेज़ी बढ़ी है।