किन शहरों में सैलरी सबसे ज़्यादा और सबसे कम मिलती है, भारत के शहरों का क्या है स्थान?

डॉयचे बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों की औसत मासिक कमाई के मामले में ज़्यूरिख (₹8.05-लाख) सबसे आगे रहा। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को (₹7.32-लाख) और जिनेवा (₹7.16-लाख) का स्थान रहा। सबसे कम वेतन वाले शहरों में काहिरा (₹21,182), जकार्ता (₹40,000) और मनीला (₹45,350) शामिल रहे। इसमें दिल्ली चौथे सबसे निचले स्थान (₹51,800) जिसके बाद मुंबई (₹74,800) और बेंगलुरु (₹77,400) रहा।

Load More