कौनसे 4 खिलाड़ी IPL के सभी संस्करणों में खेले हैं?
IPL में अबतक केवल 4 खिलाड़ी हर सीज़न का हिस्सा रहे हैं। इनमें एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मनीष पांडे शामिल हैं। धोनी (सीएसके/आरपीएस) और रोहित (डेक्कन चार्जर्स/एमआई) ने दो-दो फ्रैंचाइज़ियों के लिए खेला है जबकि मनीष 7 फ्रैंचाइज़ियों का हिस्सा रहे हैं। कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो केवल एक फ्रैंचाइजी (आरसीबी) का हिस्सा रहे हैं।