कौन सा था दिग्गज गायिका आशा भोसले का पहला गाना, कब हुआ था उनका बॉलीवुड डेब्यू?
दिवंगत गायिका आशा भोसले ने 10-वर्ष की उम्र में 1943 में आई मराठी फिल्म 'माझे बाल' के लिए पहला गाना 'चला चला नव बाला' गाया था। बॉलीवुड में उनकी यात्रा 1948 में शुरू हुई जब उन्होंने हंसराज बहल की फिल्म 'चुनरिया' के लिए 'सावन आया' गीत गाया। उनका पहला सोलो हिंदी गीत फिल्म 'रात की रानी' (1949) के लिए था।