कई बैंकों ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य ग्राहकों को 8.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.60% की सर्वाधिक ब्याज दर दे रहा है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक जनरल कस्टमर को अधिकतम 8.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% ब्याज दे रहा है। कोटक महिंद्रा बैंक में ये दरें क्रमशः 6.80% और 7.55% हैं।