दुनिया के 4 देशों आयरलैंड, आइसलैंड, ग्रीनलैंड और न्यूज़ीलैंड में सांपों का नामोनिशान भी नहीं मिलता है। दरअसल, सांप बर्फीले या ठंडे इलाकों में जीवित नहीं रह सकते और आयरलैंड, ग्रीनलैंड व आइसलैंड के ठंडे तापमान के कारण इन देशों में सांप नहीं मिलते। वहीं, न्यूज़ीलैंड में 'एंटी-स्नेक पॉलिसी' के कारण वहां सांप लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।