किन सांसदों ने संस्कृत में ली लोकसभा सदस्य के पद की शपथ?
18वीं लोकसभा के पहले सत्र में सोमवार को 10 सांसदों ने लोकसभा सदस्य के तौर पर संस्कृत में शपथ ली। ये सांसद श्रीपाद नाईक (उत्तर गोवा), दुर्गादास उइके (बैतूल), दिलीप सैकिया (दरांग उदालगुड़ी), बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली), कृष्णा प्रसाद टेन्नेटी (बापटला), चिंतामणि महाराज (सरगुजा), लता वानखेड़े (सागर), रोडमल नागर (राजगढ़), महेंद्र सिंह सोलंकी (देवास) और गजेंद्र सिंह पटेल (खरगौन) हैं।