कान्स में PM मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहनने वाली ऐक्ट्रेस संग हुई ₹24 लाख की धोखाधड़ी
कान्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहनने वाली ऐक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने प्रोड्यूसर करण चौहान पर ₹24 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बकौल गुज्जर, करण ने उन्हें एक टीवी सीरियल के लॉन्च में सह-निर्माता बनाने का वादा किया था। हालांकि, पैसे मिलने के बाद करण ने उसे 'सो लॉन्ग वैली' नामक फिल्म में लगा दिए।