कौन सच्चा भारतीय? यह SC नहीं तय करेगा: भाई के बचाव में प्रियंका गांधी वाड्रा
भारत-चीन की सेनाओं में झड़प पर राहुल गांधी के बयानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की 'कोई सच्चा भारतीय ऐसी बातें नहीं कह सकता' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "वे तय नहीं करेंगे कि सच्चा भारतीय कौन है...राहुल विपक्ष के नेता हैं, सरकार से सवाल पूछना उनका काम है।"