कॉन्सर्ट के लिए भारत आईं सिंगर डुआ लिपा; पैपराज़ी ने मज़ाक में कहा 'दुआ में याद रखना'
पॉप सिंगर डुआ लिपा मुंबई में होने वाले ज़ोमैटो फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट (ज़ेडएफआईसी) के लिए भारत पहुंची हैं। एयरपोर्ट से निकलते हुए डुआ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पैपराज़ी कई बार उनका नाम लेते हुए 'दुआ में याद रखना' कहता सुनाई पड़ रहा है। गौरतलब है कि डुआ का कॉन्सर्ट शनिवार को होने वाला है।