कौन हैं ₹13.8 करोड़/वर्ष का वेतन पाने वाले सिंगापुर के पीएम वोंग जिनसे पीएम मोदी ने की मुलाकात?
सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग का वेतन $1.64 मिलियन/वर्ष (₹13.8 करोड़) है जो दुनियभर के राष्ट्राध्यक्षों के वेतन में सर्वाधिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल सिंगापुर दौरे पर हैं जहां उन्होंने वोंग से मुलाकात की। 51-वर्षीय वोंग ने अमेरिका से अर्थशास्त्र में बैचलर्स और मास्टर्स की डिग्री ली है। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह कई मंत्रालयों में रह चुके हैं।