कौन हैं 'आयरन लेडी ऑफ असम' के नाम से मशहूर IPS संजुक्ता पराशर जो बनीं CRPF की IG?
'आयरन लेडी ऑफ असम' के नाम से मशहूर 2006 बैच की असम-मेघालय कैडर की आईपीएस अधिकारी संजुक्ता पराशर को CRPF में पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने UPSC परीक्षा में 85वीं रैंक हासिल की थी। संजुक्ता की प्रारंभिक शिक्षा गुवाहाटी में हुई थी और उन्होंने DU से ग्रैजुएशन और JNU से MA, Mphil और PhD की डिग्री ली है।