कौन हैं 'बायोलॉजिकल मेल' बॉक्सर ईमान खलीफ जिनके महिला वर्ग में भाग लेने से छिड़ा विवाद?
पेरिस ओलंपिक्स में अल्जीरिया की 'बायोलॉजिकल मेल' बॉक्सर ईमान खलीफ के महिला वर्ग में भाग लेने से सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। वह जेंडर टेस्ट में फेल होने के कारण विश्व चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने से प्रतिबंधित हो चुकी हैं। वह यूनिसेफ की नैशनल ऐम्बैसडर भी हैं जिन्हें युवाओं के लिए एक रोल मॉडल बताया गया है।