कौन हैं 'बिहार के सिंघम' शिवदीप लांडे जिन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से दिया इस्तीफा?
'बिहार के सिंघम' नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वह 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। लांडे फिलहाल पूर्णिया रेंज के आईजी थे और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख को लेकर उन्हें 'बिहार का सिंघम' कहा जाता है।