कौन हैं 'वीआईपी मांगें' करने वालीं ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर?
वीआईपी नंबर प्लेट वाली आधिकारिक कार, आवास, चैंबर जैसी 'वीआईपी मांगें' करने को लेकर महाराष्ट्र की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का ट्रांसफर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूजा ने यूपीएससी परीक्षा में 821 रैंक हासिल की थी। उनके पिता और दादा भी सिविल सर्वेंट रह चुके हैं और उनकी मां अहमदनगर ज़िले में सरपंच हैं।