कौन है ₹1.5 करोड़ का इनामी नक्सली बसवराजू जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया?
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराया गया ₹1.5 करोड़ का इनामी नक्सली नंवबल्ला केशव राव उर्फ बसवराजू ने इंजीनियरिंग की थी और पिछले 35 सालों से माओवादी संगठन की केंद्रीय कमिटी का सदस्य था। उसने श्रीलंकन संगठन लिट्टे से ट्रेनिंग ली थी और वह हमेशा अपने पास एके-47 राइफल रखता था। उसने कई बड़े नक्सली हमलों की योजना बनाई थी।