कौन हैं 19 वर्षीय क्रिकेटर मुशीर खान जो सड़क दुर्घटना में हुए घायल?

उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल हुए क्रिकेटर मुशीर खान एक ऑल-राउंडर हैं और वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। मुशीर 19 वर्ष के हैं और भारत के बल्लेबाज़ सरफराज़ खान के छोटे भाई हैं। मुशीर ने अंडर-19 विश्व कप-2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 716 रन बनाए हैं।

Load More