कौन हैं 22 वर्षीय सरबजोत सिंह जिन्होंने जीता है ऐतिहासिक ओलंपिक पदक?
अंबाला (हरियाणा) निवासी 22-वर्षीय शूटर सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने एशियन गेम्स-2023 में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता था। सरबजोत के पिता किसान व मां गृहणी हैं।