कौन हैं 43 वर्षीय ज़ांग यिमिंग जो बने एशिया के सबसे अमीर शख्स?
भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने 43-वर्षीय ज़ांग यिमिंग 'टिक-टॉक' की कंपनी बाइटडांस के को-फाउंडर हैं। चीन में जन्में यिमिंग ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उन्होंने 2012 में बाइटडांस की शुरुआत की थी। 2021 में उन्होंने कंपनी का सीईओ पद छोड़ा था लेकिन वह अब भी इसके सबसे बड़े शेयरधारक हैं।