कौन हैं 6 फीट 2 इंच लंबे स्पिनर अल्लाह गज़नफर जिन्हें MI ने है खरीदा?
अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर अल्लाह गज़नफर को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने ₹4.8 करोड़ में खरीदा है। पक्तिया प्रांत में जन्मे ऑफ-ब्रेक गेंदबाज़ ने अभी तक अपना टी20I डेब्यू नहीं किया है और 16 टी20 मैच में 29 विकेट लिए हैं। 6 फीट 2 इंच लंबे गज़नफर आईपीएल 2024 में केकेआर टीम का हिस्सा थे।