कौन हैं 7वीं बार राष्ट्रपति बने लुकाशेंको जिन्हें कहा जाता है यूरोप का आखिरी तानाशाह?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दोस्त बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने मंगलवार को 7वीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 30-वर्षों से सत्ता में काबिज लुकाशेंको को 'यूरोप का अंतिम तानाशाह' कहा जाता है। बेलारूस के एक्टिविस्ट के मुताबिक, देश में 1,200 से अधिक राजनीतिक कैदी जेल में बंद हैं जिनमें नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एलेस बियालियात्स्की भी हैं।

Load More