कौन हैं AAP विधायक हरमीत सिंह जो रेप के आरोप में गिरफ्तारी के बाद हुए फरार?
'आप' विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद फरार हो गए हैं। 46 वर्षीय हरमीत सन्नौर (पंजाब) विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने राज्य में आई बाढ़ के प्रबंधन को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए थे। हरमीत ने 1994 में शिरोमणि अकाली दल के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।