कौन हैं IAS जॉन किंग्सली जिनकी मंत्री से ठन गई और मामला एमपी के CM तक जा पहुंचा?
न्यूज़ 18 के अनुसार, मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी IAS जॉन किंग्सली का उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के साथ विवाद बढ़ गया है। मंत्री ने किंग्सली पर ट्रांसफर प्रक्रिया में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए सीएम मोहन यादव से शिकायत की है। किंग्सली उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सचिव के पद पर हैं।