कौन हैं IPL में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 बल्लेबाज़?

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज़ क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175* रन बनाए थे। दूसरा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर ब्रेंडन मैक्कुलम (158*) का है जो आईपीएल-2008 में आया था। आईपीएल-2025 में 141 रन जड़कर एसआरएच के अभिषेक शर्मा इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं।

Load More