कौन हैं jiohotstar.com के नए मालिक जैनम और जीविका?
दुबई में रहने वाले भाई-बहन जैनम व जीविका ने दिल्ली के एक इंजीनियर से jiohotstar.com डोमेन खरीदने का दावा किया है। भाई-बहन ने 2017 में क्रमश: 6 और 3 वर्ष की उम्र में 'जेजेफनटाइम' यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शुरू में दोनों खिलौने अनबॉक्स करने के वीडियो बनाते थे और बाद में वे साइंस से जुड़ा कंटेंट बनाने लगे।