कौन हैं STF चीफ अमिताभ यश जिनका पिस्टल लेकर दंगाइयों को खदेड़ने का वीडियो हुआ वायरल?
यूपी के बहराइच में एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश का हाथ में पिस्टल लेकर दंगाइयों को खदेड़ने का वीडियो वायरल हुआ है। अमिताभ को यूपी पुलिस का 'सिंघम' कहा जाता है जिन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज और आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है। भोजपुर (बिहार) के रहने वाले अमिताभ बुंदेलखंड के कुख्यात डकैत ददुआ गिरोह के अलावा सैकड़ों एनकाउंटर कर चुके हैं।