कौन हैं UPSC परीक्षा की महिला टॉपर राजेश्वरी सुवे एम?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा-2025 की महिला टॉपर राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की है। वह तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ग्रुप-1 परीक्षा की टॉपर भी रह चुकी हैं। राजेश्वरी ने 2018 में अन्ना यूनिवर्सिटी (चेन्नई) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी।