कौन हैं अजय देवगन की बेटी के कथित बॉयफ्रेंड वेदांत जिनकी पार्टी में पहुंचे हॉलीवुड के सितारे?
अभिनेता अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन के कथित बॉयफ्रेंड वेदांत महाजन ने हाल ही में न्यूयॉर्क (अमेरिका) में एक ग्रैंड पार्टी आयोजित की थी जिसमें हॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी 'एमवीएम एंटरटेनमेंट' के को-ऑनर वेदांत एक ऑन्ट्रप्रेन्योर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से 2019 में ऑन्ट्रप्रेन्योरशिप में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी।