कौन हैं अनीता आडवाणी जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने राजेश खन्ना की पत्नी नहीं माना?
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से रिश्ते को शादी के तौर पर मान्यता के लिए पूर्व अभिनेत्री अनीता आडवाणी की याचिका ठुकरा दी है। अनीता ने दासी (1981), आओ प्यार करें (1983) और साज़िश (1988) जैसी फिल्मों में काम किया था। अनीता ने कहा था, "हमने गुपचुप तौर पर शादी की थी...उन्होंने मुझे मंगलसूत्र पहनाकर सिंदूर लगाया था।"