कौन हैं अपनी मां पर सेक्स टॉय वाला जोक कर विवादों में आईं कॉमेडियन स्वाति सचदेवा?
कॉमेडियन स्वाति सचदेवा ने अपनी मां पर सेक्स टॉय वाइब्रेटर को लेकर जोक किया है जिस पर विवाद छिड़ गया है। खुद को बाइसेक्सुअल बताने वालीं दिल्ली निवासी सचदेवा ने एमिटी यूनिवर्सिटी से विज्ञापन और पीआर में कोर्स किया है। वह स्टैंडअप कॉमेडियन बनने से पहले क्रिएटिव इंक., कॉमेडी मंच और डेंट्सू के साथ नौकरी कर चुकी हैं।