कौन हैं अर्चना मकवाना जिन्हें स्वर्ण मंदिर में योग करने को लेकर मिल रही हैं हत्या की धमकियां?
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में योग करने वालीं इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना, वडोदरा (गुजरात) में फैशन डिज़ाइन ब्रैंड 'हाउस ऑफ अर्चना' चलाती हैं और 'हीलिंग तत्वास' ब्रैंड से भी जुड़ी हुई हैं। अर्चना खुद को ट्रैवल ब्लॉगर बताती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1.39 लाख फॉलोअर्स हैं। अर्चना ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।