कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा जिनकी अभिनेत्री सारा अली खान संग तस्वीर हुई है वायरल?
पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष फतेह सिंह बाजवा के बेटे अर्जुन प्रताप बाजवा एक मॉडल हैं जिनकी सारा अली खान संग डेटिंग की अटकलें लगी हैं। एमएमए फाइटर व स्किल्ड जिमनास्ट अर्जुन बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। रोहित और वरुण बल जैसे टॉप डिज़ाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुके अर्जुन ने प्रभु देवा को असिस्ट किया था।