कौन हैं अर्जुन सेन जिनके जीवन पर आधारित है अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक'?
हाल ही में अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक' सिनेमाघरों में लगी है। फिल्म में अभिषेक ने एक लाइरेंजियल कैंसर से पीड़ित मरीज़ की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अर्जुन सेन के जीवन पर आधारित है जो फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार के दोस्त हैं। लाइरेंजियल कैंसर से पीड़ित अर्जुन की 20 सर्जरी हो चुकी हैं।