कौन हैं अरशद नदीम जिन्होंने जैवलिन थ्रो का ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर जीता है गोल्ड मेडल?

92.97 मीटर का थ्रो फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ने वाले पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम एक पूर्व कंस्ट्रक्शन मज़दूर के बेटे हैं। उन्होंने भारत के नीरज चोपड़ा के वीडियो देखकर भी प्रेरणा ली है। 27-वर्षीय अरशद ने 2015 में जैवलिन थ्रो इवेंट्स में भाग लेना शुरू किया था। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में 90.18 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था।

Load More