कौन हैं इटली में लग्ज़री सुपरयॉट डूबने के चलते लापता हुए मिलेनियर माइक लिंच?
सिसिली (इटली) में लग्ज़री सुपरयॉट डूबने के बाद ब्रिटिश मिलेनियर ऑन्ट्रप्रेन्योर माइक लिंच लापता हो गए हैं। 59-वर्षीय लिंच 1996 में बनी सॉफ्टवेयर कंपनी 'ऑटोनॉमी' के सह-संस्थापक थे जिसका एचपी ने 2011 में $11 बिलियन में अधिग्रहण किया था। लिंच पर फर्म का मूल्य बढ़ाने का आरोप लगा था और कुछ समय पहले उन्हें आरोपों से मुक्त किया गया था।