कौन हैं इरा जाधव जो बनीं अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय?
सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और अजीत अगरकर के स्कूल शारदाश्रम विद्यामंदिर की छात्रा इरा जाधव (14) अंडर-19 क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय हैं। पुणे में जन्मीं और 8-साल की उम्र से क्रिकेट की जर्नी शुरू करने वाली इरा डब्ल्यूपीएल-2025 की नीलामी में बिकने के लिए पंजीकृत होने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में से एक हैं।