कौन हैं ईरान के सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेश्कियान जिन्होंने जीता है राष्ट्रपति चुनाव?

ईरान का राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले मसूद पेज़ेश्कियान पेशे से हार्ट सर्जन, सांसद हैं और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री हैं। 2009 के राष्ट्रपति चुनावों के बाद प्रदर्शन करने वालों के साथ बर्ताव की उन्होंने कड़ी आलोचना की थी। 2022 में महसा अमिनी की मौत के बाद उन्होंने कहा था कि किसी लड़की को हिजाब के कारण गिरफ्तार किया जाना अस्वीकार्य है।

Load More