कौन हैं ईशान मेहरा जिनके साथ आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने रिलेशनशिप की पुष्टि की है?
अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने ईशान मेहरा के साथ उनके जन्मदिन पर रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है। ईशान फिटनेस और स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर हैं। मुंबई के रहने वाले ईशान के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक भी हैं। इससे पहले 36 वर्षीय शाहीन ने कॉमेडियन रोहन जोशी को डेट किया था।